अम्बेडकरनगर: प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आगामी 03 नवम्बर को भव्य राजशाही अंदाज़ में पूर्व वर्षों की तरह सर्वधर्म सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन बसखारी में सम्पन्न होगा, जिसके लाभार्थियों का पंजीयन विगत दिनों से शुरू हो चुकी है।
पी.के चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ शरद यादव ने बताया कि जरूरतमंद 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह आगामी 03 नवम्बर को राजशाही अंदाज़ में होना है, जिसके लिए गत पंजीयन तिथि पर 07 हिंदी व 01 मुस्लिम जोड़े का सफलतापूर्वक पंजीयन किया जा चुका है जबकि आगामी 14 सितम्बर रविवार को पुनः पंजीयन तिथि निर्धारित है। श्री शरद ने सभी समाजसेवियों व संभ्रांत नागरिकों से अपील किया है कि जरूरतमन्द परिवारों को 14 सितम्बर दिन रविवार को बसखारी स्थित ट्रस्ट के कार्यालय पर अवश्य भेज दें, जिससे आपके सहयोग से किसी जरूरतमंद परिवार की मदद हो सके।
बताते चलेंकि पीके चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गत कई वर्षों ने 21 जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह उनके धर्मानुसार राजशाही अंदाज़ में सम्पन्न कराते हुए 21 उपहार भेंट करता है। ट्रस्ट संस्थापक डॉ शरद यादव द्वारा उक्त कार्यक्रम अपनी माता स्वर्गीय प्रभावती देवी की पुण्यतिथि पर आयोजित कर अपनी माता व दिवंगत पत्नी श्रद्धा यादव को श्रधांजलि के रूप में समर्पित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में श्री शरद के पिता वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश यादव, बहनोई अमित कुमार, कोषाध्यक्ष मो. जावेद राईन, गप्पू चौधरी, मो.इमरान आदि मुख्य रूप से पूर्ण सहयोग में जुटे रहते हैं।
बहरहाल प्रत्येक वर्ष की तरह आगामी 03 नवम्बर को राजशाही अंदाज़ में सम्पन्न होने वाले भव्य सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियां जारी है और लाभार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आगामी 14 सितम्बर रविवार को ट्रस्ट के कार्यालय बसखारी में आमंत्रित किया गया है। (आलम खान एडिटर की विशेष रिपोर्ट)




