WhatsApp Icon

होली की पूर्व संध्या पर मातम: तेज रफ्तार अपाचे ट्रैक्टर से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा–बसखारी मार्ग पर होली की पूर्व संध्या उस समय मातम में बदल गई जब सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई रामनगर के पास एक भीषण सड़क हादसे में अपाचे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक संख्या UP 45 AX 9307 तेज रफ्तार में जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान राज पुत्र राज किशोर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

होली जैसे रंगों के पर्व की पूर्व संध्या पर हुए इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरे पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!