WhatsApp Icon

टाण्डा में ‘खूनी साजिश’! होली की दहलीज पर लकड़ी व्यापारी सुरेंद्र मांझी की निर्मम हत्या

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: होली के जश्न से पहले टाण्डा कोतवाली क्षेत्र का जनार्दनपुर गांव खून से सन गया। टाण्डा नगर के मोहल्लाह छज्जापुर निवासी प्रसिद्ध लकड़ी व्यापारी सुरेंद्र मांझी की सरसों के खेत में फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।


सुरेन्द्र मांझी जनार्दन पुर के सुनसान एक खेत में गंभीर हालत में पड़े मिले, आनन-फानन में उन्हें महामाया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।
घटनास्थल से पहले उनकी मोटरसाइकिल संदिग्ध हालात में खड़ी मिली है। खेत में संघर्ष के निशान इस ओर इशारा कर रहे हैं कि वारदात अचानक नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकती है। इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें
गोताखोर टीम के संरक्षक और सामाजिक रूप से सक्रिय सुरेंद्र की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रंगों के त्योहार से पहले हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर भी तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं — आखिर होली से पहले किसने खेली यह खून की होली?

 

अन्य खबर

मेंथा प्लांट में धमाका: टंकी फटने से तीन झुलसे, दो की हालत गंभीर

20 हजार दो, वरना फर्जी मुकदमे में जाओ जेल! मालीपुर पुलिस पर फिर घूसखोरी का गंभीर आरोप

मानवता की मिसाल बना गाज़ी फाउंडेशन, 8वें स्थापना दिवस पर यात्रियों को बांटे फल और शीतल जल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.