WhatsApp Icon

एनटीपीसी व अल्ट्राटेक के सहयोग से 35 समूह दीदी को दी गई स्कूटी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिला प्रशासन तथा एनटीपीसी व अल्ट्राटेक के सहयोग से जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 समूह की दीदियों/समूह सखियों/बैंक सखियों की ई-स्कूटी प्रदान कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इससे पूर्व में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच दीदियों को प्रदान की जा चुकी है ई स्कूटी। इस प्रकार अब तक कुल 40 दीदियों को ई-स्कूटी देकर सम्मानित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 51 उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को ई-स्कूटी प्रदान करने का लक्ष्य है जिसके सापेक्ष अब तक कुल 40 दीदियों को प्रेरणा श्रोत हेतु ई स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर एनटीपीसी एवं अल्ट्राटेक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.