WhatsApp Icon

बेसमेंट से बरसात का पानी निकाल रहे सब्ज़ी व्यापारी की बिजली करंट से मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अंडरग्राउंड में बरसात के कारण हुए जलभराव को मोटर लगा कर पानी बाहर निकाल रहे सब्ज़ी व्यापारी की करंट लगने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बसखारी सब्ज़ी मंडी में 50 वर्षीय सब्ज़ी व्यापारी सुभाष मौर्य पुत्र राम दास अपने निजी भवन के बेसमेंट में हुए जलभराव का पानी मोटर के सहारे बाहर निकाल रहे थे कि रविवार रात्रि में पड़ोसी दिनेश मौर्य पुत्र राम जीत ने सुभाष मौर्य को अचेत अवस्था मे गिरे हुए देखा तो रमेश मौर्य ने गोहार लगाई जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी ले गए जहां पर मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक सुभाष मौर्य खेती किसानी के साथ बसखारी सब्ज़ी मंडी में निजी मकान में सब्जी की आढ़त चलाते थे उसी मकान के बेसमेंट बारिश की वजह से जलभराव हो गया था जहाँ जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण स्वयं ही मोटर लगा कर दो दिन से बेसमेंट से पानी बाहर निकाल रहे थे कि बड़ा हादसा हो गया। मृतक सुभाष मौर्य के एक बेटी एक बेटा है। विद्युत स्पर्श की घटना की सूचना पर सीएचसी पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अन्य खबर

संपूर्ण समाधान दिवस बना मज़ाक: कुर्सी से गायब अफसरों का डीएम ने रोका वेतन

🔴 10 साल पुराने मंशाराम हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही समेत तीन दोषी करार

कोर्ट आदेश के बाद तालाब पर वर्षों से बने अवैध पक्के निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.