WhatsApp Icon

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर

Sharing Is Caring:

यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता ने 29वीं बार रक्तदान कर युवाओं को किया प्रेरित

अम्बेडकरनगर: रेड क्रॉस सोसाइटी के बैनर तले गुरुवार को एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी एवं जनपद यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता ने नेतृत्व करते हुए 29वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे रक्तदान के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर इस महत्त्वपूर्ण सामाजिक कार्य में सहभागी बनें।


प्रवीण गुप्ता रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य हैं, जिन्होंने रक्तदान के महत्त्व और इससे जुड़े विभिन्न मिथकों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि “रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने का माध्यम है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। रक्तदान के बाद शरीर नई और स्वस्थ रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है, जिससे दानकर्ता की सेहत बेहतर होती है।”
रक्तदान के प्रति समाज में अब भी कई प्रकार की भ्रांतियाँ व्याप्त हैं, जिनके कारण लोग इस नेक कार्य से पीछे हटते हैं। इन भ्रांतियों के बारे में जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है।
लोगों में भ्रांति: रक्तदान से कमजोरी आ जाती है जो पूर्णतः असत्य: है। स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है। रक्तदान के बाद शरीर 24-48 घंटों में खोए हुए तरल को पुनः भर लेता है और 2-3 सप्ताह में सभी रक्त कोशिकाएँ बन जाती हैं।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.