WhatsApp Icon

खत्म होने जा रहा है 500 सालों का इंतज़ार – आ रहे हैं राम लला : योगी आदित्यनाथ

Sharing Is Caring:

राम नगरी अयोध्या में एक साथ 22 लाख से अधिक दीप जलाकर जहां दीपोत्सव मनाया गया वहीं विश्व रिकार्ड बनाते हुए गिनीज बुक में नाम अयोध्या का नाम दर्ज कर लिया गया। दीपोत्सव से पूर्व आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों का इंतज़ार खत्म हो गया है।


अयोध्या में मुख्यमंत्री न योगी आदित्यनाथ ने दिवाली की पूर्व संध्या पर सरयू नदी के तट पर आरती किया। उससे पहले राज्याभिषेक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमारी पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है कि भगवान राम लला यहां विराजने के लिए आ रहे हैं। आरती के बाद अब सरयू नदी के घाट पर दीये जलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही राम की पैड़ी पर एक नया रिकॉर्ड भी बनेगा। हर साल दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाता है। दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री पहुंच गए हैं। घाटों पर लाखों दीये को जलाया जा रहा है। अयोध्या में सरयू नदी के घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस दौरान घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरती की घाट लाखों दीपों से जगमगाया गया।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दीपावली हमें अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है। यह त्योहार ही हमारी संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने दिवाली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज हनुमान जयंती भी है, आपको हनुमान जयंती की शुभकामनाएं। अयोध्या का इतिहास बहुत पुराना है। भाषण के बीच सीएम योगी ने कहा कि 22 जनवरी की तैयारी हम सभी को अभी से करनी चाहिए। जिससे ये एक बड़ा आयोजन बने। हम सभी को मिलकर इस कार्य को पूरा करना होगा। सीएम ने प्रदेश की जनता को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। जय जय सीताराम, जय जय श्रीराम का नारा लगाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने द्वीप प्रव्जल को रेखांकित किया है। हमारी पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है कि भगवान राम लला यहां विराजने के लिए आ रहे हैं। अयोध्या वासियों को भगवान राम ने खुद कहा है वे उनके प्रिय वासी हैं तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि जब भगवान आ रहे हों तो 22 जनवरी 2024 को विराजमान करने के लिए उनके स्वागत की भव्य तैयारी करने के लिए खुद को तैयार रखना होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर कहा कि सरकार ने उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर गरीब को सरकार की तरफ से सुविधाएं मिल रही हैं। कोरोना काल में हमने दीपोत्सव मनाया गया। फ्री में वैक्सीन, दवा दी गई। पीएम मोदी के अहम योगदान की वजह से कोरोना गायब हो गई। अगले पांच सालों तक फ्री में राशन यूपी की जनता मिलेगा। भगवान राम को आदर्श मानकर डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है। राम लला अपने मंदिर में विराजमान होने के लिए आ रहे हैं। कई सालों का एक लंबा इंतजार है। आज हमारी पीड़ी बहुत सौभाग्यशाली है। इसके लिए हमारे लोगों ने बहुत संघर्ष किया जब यहां भगवान आ रहे हो तो आपको ऐसे ही उनका स्वागत करना है। पीएम मोदी राम लला को विराजमान करेंगे और वहीं अयोध्यावासियों को इसी तरह से दिवाली मनानी होगी। अयोध्या में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सात साल पहले जब हमने अयोध्या का दीपोत्सव शुरू किया था तो असमंजस की स्थिति थी। लेकिन आज यह एक बड़ा कार्यक्रम और देश-दुनिया का अनोखा आयोजन बन गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कार्यक्रम के दौरान कहा कि जब दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ था। तब यहां मौजूद लोगों की सिर्फ एक ही इच्छा थी। राम मंदिर का निर्माण हो। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आपके लिए काम कर रही है। बीते नौ वर्षों में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में पिछले छह सालों में हमने इन कार्यक्रमों को लागू किया है। भगवान राम ने अयोध्या धाम का वर्णन किया है। उस अयोध्या धाम के लिए कुछ भी योगदान कर देना बड़ा योगदान है। जन्म और जीवन दोनों के लिए यहां संत, राज्यपाल और आम जनता यहां मौजूद है।

अन्य खबर

नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने व सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा नेताओं की जीत पर अटल भवन में जश्न

अकबरपुर गांधी आश्रम शिक्षिका हत्याकांड का खुलासा, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

यूपी सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम को मिला मजबूत हथियार, टांडा सब रजिस्ट्रार बने बॉलिंग कोच, दिल्ली में दिखेगा अनुभव का दम

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.