WhatsApp Icon

सत्ता पक्ष ने पहले अखिलेश यादव और अब राहुल गांधी का फूंका पुतला – जानिए पूरा मामला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आजकल सत्ता पक्ष लगातार विपक्ष पर हमलावर होती नज़र आ रही है। गत दिनों सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा दिए गए एक विवादित बयान से आक्रोशित होकर भाजपा कार्यकर्तों द्वारा अखिलेश यादव का पुतला जला कर विरोध दर्ज कराया गया था।

बुधवार को टांडा चौक में सिख समुदाय के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला जला कर विरोध प्रकट किया गया।
अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा सिख समुदाय के खिलाफ दिए गए एक विवादित बयान से नाराज़ सिख समुदाय ने टांडा चौक घण्टाघर पर आक्रोश सभा का आयोजन किया था जिसमें सिख समुदाय के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी ने कहा कि देश की भूमि पर राहुल गांधी के बोलने की हिम्मत नहीं पड़ती है इसलिए विदेशों में जाकर अनापसनाप बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल की सिख समुदाय पर टिप्पणी कर पूरे देश की क्षवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार त्रिलोक सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का बयान निंदनीय है इसलिए उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए।
श्री त्रियम्बक द्वारा राहुल गांधी को शर्मिंदा करने के उद्देश्य से ताली बजवा कर जमकर नारेबाजी किया गया।
उक्त मौके पर गुरु द्वारा गुरु सिंह सभा के सेक्रेटरी अंशु बग्गा, इशमीत सिंह , ओम प्रकाश सलूजा, सरदार तरनजीत सिंह, राजेश सलूजा, अर्जुन राजपाल , सतपाल सलूजा, विशू सलूजा, मनजीत सिंह , तेजवीर बग्गा सहित पूर्व विधायक संजू देवी, रमेश गुप्ता, राम सूरत मौर्य, टांडा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्ता, संजीव जायसवाल, श्याम बाबू गुप्ता, घिसियवन मौर्य, बबुआ अग्रवाल, दीपक केडिया, प्रमोद गुप्ता, राकेश गुप्ता, आशीष यादव, दशरथ मांझी, सोनू बाबू, राकेश कन्नौजिया, जे.पी यादव, प्रिंस रॉय, राजेश सिंह आदि द्वारा भी मौजूद रहे।
बहरहाल सत्ता पक्ष द्वारा लगातार विपक्ष को घेरने का प्रयास किया जा रहा है जिसके तहत पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला जलाया गया और अब राहुल गाँधी का पुतला जलाया कर आक्रोश प्रकट किया गया जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य खबर

🔴 10 साल पुराने मंशाराम हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही समेत तीन दोषी करार

कोर्ट आदेश के बाद तालाब पर वर्षों से बने अवैध पक्के निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

रविवार 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस: मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधार का मौका

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.