WhatsApp Icon

पुरानी सब्जी मंडी हटाने पर संग्राम: सपा विधायकों की DM से सीधी मुलाकात, विक्रेताओं की अहम निर्णायक बैठक आज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद मुख्यालय के शहजादपुर की पुरानी सब्जी मंडी को हटाए जाने के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। 28 मार्च शनिवार की शाम करीब 6 बजे समाजवादी पार्टी के तीनों विधायक, नगर अध्यक्ष, मानवाधिकार कार्यकर्ता और फुटकर सब्जी विक्रेता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मंडी को न हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए अपनी बात रखी।


प्रतिनिधिमंडल में सदर विधायक अकबरपुर व सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर, आलापुर विधायक व राष्ट्रीय सचिव त्रिभुवन दत्त, टांडा विधायक व राष्ट्रीय सचिव राम मूर्ति वर्मा, नगर अध्यक्ष बादशाह खान, मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में फुटकर सब्जी विक्रेता शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि पुरानी सब्जी मंडी को हटाए जाने से सैकड़ों छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी। उन्होंने मांग की कि जनहित को देखते हुए मंडी को पुराने स्थान से न हटाया जाए और विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान किया जाए।
श्री मनोज ने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए और 29 मार्च अर्थात आज को दोपहर में फुटकर सब्जी विक्रेताओं की बैठक अपने कार्यालय में बुला ली है। इस बैठक में मंडी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
अब इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां पुरानी सब्जी मंडी को लेकर आगे की रणनीति और निर्णय पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

बरक्षा के दिन टूटा रिश्ता: “लड़की नहीं करना चाहती शादी”, एक फोन ने उड़ाए अरमान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.