WhatsApp Icon

पंडित दीनदयाल उपाध्याय बाल बिहार पार्क का एमएलसी ने फीता काटकर उद्घाटन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एमएलसी डॉक्टर हरिओम पांडेय द्वारा जिलाधिकारी अविनाश सिंह की उपस्थिति में न्याय पथ पर डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा के पास पार्क “पंडित दीनदयाल उपाध्याय बाल बिहार” फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके निर्माण हो जाने से यहां के नन्हे मुन्हें बच्चों को खेलने का एक अच्छा पार्क उपलब्ध हुआ है।

इसी के साथ ही इस छायादार बाल–बिहार में सिविल लाइन व उसके आस–पास के निवासियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं को भी योगा एवं प्राणायाम की सुविधा प्राप्त होगी। बाल बिहार में बच्चों के खेलने हेतु स्पाइरल स्लाइड, फाइबर स्लाइड, स्टैंडिंग प्लेटफार्म झूला, जाइंट स्विंग, सी–सा आदि सहित बेंच एवम् विभिन्न बहुउद्देशीय एवम् आकर्षक खेल उपकरणों को लगाया गया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, पीडी डीआरडीए, ईओ नगर पालिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

संपूर्ण समाधान दिवस बना मज़ाक: कुर्सी से गायब अफसरों का डीएम ने रोका वेतन

🔴 10 साल पुराने मंशाराम हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही समेत तीन दोषी करार

कोर्ट आदेश के बाद तालाब पर वर्षों से बने अवैध पक्के निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.