टाण्डा में प्रेमिका की सहेली पर जानलेवा हमला करने वाला असगर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार रात्रि लगभग 8 बजे जूनूनी आशिक असगर ने टाण्डा नगर में सरेआम अपनी प्रेमिका की सहेली पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमला के बाद स्थानीय लोगों ने असगर की जमकर पिटाई कर दिया था जिसका टाण्डा सीएचसी में इलाज हुआ और फिर पुलिस कस्टडी में दे दिया गया।
असगर को थाना लाते समय शातिराना फिल्मी अंदाज़ में एक सिपाही की बंदूक लेकर भागने का प्रयास किया और जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो फायर करने लगा जिसके बाद जवाबी व बचाओ की कार्यवाही में टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने असगर के पैर में गोली मार कर सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया।




