WhatsApp Icon

पेपर लीक की सूचना पर पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी प्रकट करते गए प्रदर्शन शुरू कर दिया। जनपद मुख्यायल पर दर्जनों परीक्षार्थियों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा पुनः कराने एवं पेपर लीक आरोपियों को कठोर सजा दिए जाने की मांग किया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निकली गई पुलिस आरक्षी के 60244 पदों के सापेक्ष 48 लाख से अधिक आवेदन आए जिनकी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा गत 17 व 18 फरवरी को चार पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा के प्रथम दिन दूसरी पाली का पेपर लीक होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पूर्व मंत्री व कटेहरी विधायक लालजी वर्मा द्वारा ट्वीट कर बताया गया कि दूसरी पाली की परीक्षा का प्रश्नपत्र प्रातः 8:17 बजे ही कई व्हाट्सएप ग्रुप पर पहुंच गया। श्री वर्मा द्वारा लीक प्रश्नपत्र के 150 में से 117 का हस्त लिखित जवाब भी ट्विटर कर साझा किया था।
कलेक्ट्रेट के निकट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के पास दर्जनों परीक्षार्थियों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से पुनः परीक्षा कराने की मांग करते हुए आरोपियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग किया है। उक्त मौके पर विकास विश्वकर्मा, हिमांशु सिंह, आदर्श मिश्र, अनूप कुमार, शिवम, आलोक वर्मा, राम सिंह यादव, विवेक मौर्य सहित दर्जनों परीक्षार्थियों मौजूद रहे।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!