अम्बेडकरनगर: कटका व जलालपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ में एक शातिर गौतस्कर को घायलावस्था में एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अन्य फरार होने में सफल रहे और इसी बीच एक मुख्य आरक्षी भी घायल हो गया है।
जलालपुर सीओ ने बताया कि कटका थाना व कोतवाली जलालपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रात्रिकालीन कटका बॉर्डर नसोपुर पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की जा रही थी। तत्समय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति एक गाय लेकर कटका की तरफ से तमसा नदी नसोपुर के पास से जंगल के रास्ते जा रहे है जो सम्भवतः अनैतिक कृत्य करने की फिराक में है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जलालपुर एवं मय हमराह तथा प्रभारी निरीक्षक कटका मय पुलिस बल मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर गए तो दो व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए एवं पुलिस के ऊपर जान से मारने की नियत फायरिंग करने लगे, जिसमें पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ में फायरिंग की गई जिसमें एक अभियुक्त 28 वर्षीय अर्शे आलम पुत्र अब्दुल रकीब निवासी ग्राम नगपुर थाना जलालपुर के पैर में गोली लगी तथा एक अभियुक्त शाह आलम पुत्र अब्दुल रकीब निवासी उपरोक्त भाग गया तथा एक व्यक्ति निगरानी कर रहा था वह भी भाग गया। उक्त कार्यवाही में एक मुख्य आरक्षी भी घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार कराया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । तथा गोवंश को सकुशल शेखपुरा राजकुमारी गौशाला में सकुशल पहुंचाया गया। उक्त मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, अदद चापड़, 01 जिन्दा गोवंश, 01 अदद रस्सी, 01 बड़ी पन्नी प्लास्टिक की, 03 अदद बोरी प्लास्टिक की बरामद किया गया है। शटर गोतस्करों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार थाना कटका, वरिष्ठ उप निरीक्षक अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल नीलेश कुमार,कांस्टेबल साजिद अली, रामनरेश भारद्वाज, जलालपुर प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह,कांस्टेबल सौरभ, अमित व विजय शामिल थे।




