कई सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख सहित दिग्गज नेताओं व समाजसेवियों का रहा जमावड़ा
अम्बेडकरनगर: प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बसखारी में सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन सोमवार रात्रि में राजशाही अंदाज़ में किया गया। बसखारी स्थित हिंदुस्तान मैरेज़ हाल से घोड़ा, रथ, ढोल ताशों संगीत की मधुर धुन पर थिरकते हुए 21 दुल्हो से सुशोभित बारात राजशाही अंदाज में निकली गई। 21 दूल्हों वाली ऐतिहासिक बारात का अवध मैरेज़ लान में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बसखारी पुलिस द्वारा पूर्व वर्षों की तरह बैरिकेडिंग कर बड़े भारी वाहनों के मार्ग को परिवर्तित किया और जगह जगह पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराया।

सर्वधर्म सामूहिक विवाह के ऐतिहासिक कार्यक्रम में पहुंचे कई सांसद, विधायक व सभी राजनीतिक दलों, समाजसेवियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।
पवित्र कुरआन की आयातों के बीच दो मुस्लिम एवं वैदिक मंत्रों चरण के बीच 19 हिंदू वैवाहिक जोड़ो के साथ कुल 21 जोड़ों का विवाह उनके रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ शरद यादव के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए चार वर्ष पूर्व गरीब बेटियों की शादी शाही अंदाज में करने का उठाया गया बीड़ा उठाया, जो आज प्रदेश स्तर पर अपनी रोशनी बिखेर रहा है।

प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत कराई गई शादियों में जहां अब तक जनपद के ही गरीब बेटियों के हाथ पीले कराये रहे थे।वहीं इस बार 03 नवंबर गुरुवार को सम्पन्न हुए सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद साथ साथ प्रदेश के अन्य जनपदों से भी आई हुई बेटियों का कन्यादान ट्रस्ट ने राजशाही अंदाज में अपने खर्चे पर सम्पन्न कराया।
ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी डॉ शरद यादव व उनके पिता कैलाश यादव के नेतृत्व एवं रामबचन यादव के संयोजन में संपन्न हुए सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद लालजी वर्मा,सांसद राम शिरोमणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा, पूर्व मंत्री विधायक अकबरपुर राम अचल राजभर, टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व सांसद शंख लाल मांझी, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, टाण्डा ब्लाक प्रमुख सुरजीत वर्मा, भियांव ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व विधायक जलालपुर सुभाष रॉय, बसखारी ब्लाक प्रमुख संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
गायत्री शक्तिपीठ से जुड़े धर्माचार्य राजेश कुमार एवं उनकी टीम के सदस्यो ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संपन्न कराया। जबकि मुस्लिम परिवार के दो जोड़े का मौलवी जिया उल हक एवं सैय्यद खलीक अशरफ ने कुरान की आयतों को पढ़कर निकाह की रस्म निभाई गई। कन्यादान, जय माल एवं सिंदूर की रस्म के साथ आशीर्वाद का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी वैवाहिक जोड़ों को ट्रस्ट की तरफ से गृह उपयोग में आने वाली 21 वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान की गई। जिसमें महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगार सृजन हेतु एक सिलाई मशीन भी शामिल रही।

स्व.प्रभावती देवी, स्व.श्रद्धा यादव व सुजात अली खान को समर्पित सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम का चौथा आयोजन कुशलपूर्वक संपन्न हुए जिसका संचालन समाजसेवी आलम खान एडिटर के द्वारा किया गया।

सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बसंत लाल कनौजिया, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, सैयद मेराजुद्दीन किछौछवी पूर्व प्रत्याशी अकबरपुर विधानसभा अमित जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, रोहित प्रजापति, आलोक यादव, सूर्य पासवान के साथ कई अन्य जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सकल यादव, डॉ राजेश सिंह, मुसाब अजीम, बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम, व्यापारी नेता शिवकुमार गुप्ता, हरिओम गुप्ता, चंद्रभान यादव, वरिष्ठ सपा नेता मो. एबाद, फैजान अहमद खान, डॉ आर एस मौर्य, डॉक्टर अरविंद मौर्य, राजाराम यादव (लख्खू), एडवोकेट दबीर अहमद आदि अतिथियों का ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमित कुमार यादव, कोषाध्यक्ष जावेद राइन, महासचिव गंगाराम गौतम, महामंत्री कलाम शाह, सैय्यद जहांगीर अशरफ गुड्डू, सैय्यद अज़ीज़ अशरफ, मो.नदीम खान, अजय पांडेय, मो. इरफान, पंकज इलेक्ट्रॉनिक्स, सत्यम सिंघल, सैय्यद खलीक अशरफ आदि लोगों ने माला व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।
आए हुए सभी अतिथियों का ट्रस्ट के संरक्षक वरिष्ठ समाज सेवी कैलाश यादव एवं ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ शरद यादव ने स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। सभी अतिथियों ने वर वधू के सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें अपना स्नेह व आशीर्वाद दिया। अतिथियों के द्वारा ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों को भी सम्मानित किया गया।सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लोक गायिका जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर प्रतिमा यादव ने वैवाहिक गीत, सोहर गीत व बिदाई लोकगीत गाकर कार्यक्रम में समां बिखेर दी। लोकगायिका प्रतिमा यादव के गीत पर बर- वधू पक्ष की महिलाएं जम कर थिरकने लगी।
उनकी सुंदर प्रस्तुति को लेकर ट्रस्ट के संरक्षक कैलाश यादव ने 11 हज़ार रुपए पारितोषिक एवं उनकी सुपुत्री अलका यादव, आकांक्षा यादव, रागिनी यादव, प्रतिमा यादव, यस्शवी यादव एवं शरद यादव के पुत्र आनंद देव सिंह यादव ने माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शाह आलम ने भी अपने गीतों के माध्यम से शमां बांधा।सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था भी मुकम्मल रही। कई उप निरीक्षकों एवं भारी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मी के साथ पीएसी बल भी मौके पर तैनात रहे। पुलिस कर्मियों के सराहनीय योगदान के लिए ट्रस्ट के द्वारा उप निरीक्षकों के साथ कई पुलिस कर्मियों को माला व अंगवस्त्र पहनाकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
फ़ेसबुक पर इस कार्यक्रम की झलक देखने के लिए इसे टच करें।
इंस्टाग्राम पर एक मिनट में कार्यक्रम की झलक देखने के लिए इसे टच करें।




