WhatsApp Icon

पिता के सर पर डण्डे से वार कर मौत के घाट उतारने वाला कलयुगी पुत्र गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: पारिवारिक झगड़े में अपने पिता के सर पर डंडा मारकर मौत के घाट उतारने वालो को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ़्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जिला जेल भेज दिया है।


बताते चलेंकि टाण्डा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा संख्या 130/25 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 105 बीएनएस में नामजद वांक्षित अभियुक्त मो. अकबर पुत्र मो कासिम निवासी दर्जियाना मुबारकपुर थाना टाण्डा को बभनज्योतिया चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पुलिस की पूछताछ में बताया कि गत 03 मई को को मेरा, मेरे भाई व पिता से लड़ाई झगड़ा हो गया था। मैंने गुस्से मे घर के सामने सैफ के कारखाने के पास पड़े डण्डे से अपने भाई व पिता को मारना शुरू कर दिया । मारपीट मे डण्डा मेरे पिताजी के सर पर लग गयी और वे मौके पर गिर गये । जिसे देखकर मै डर के मारे वहां से भाग गया तथा और फिर 07 मई को मुझे पता चला कि मेरे पिता मो. कासिम की मारपीट में आयी चोटो के कारण मौत हो गयी है।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.