WhatsApp Icon

असलहों से लैस बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर तोड़फोड़ करते हुए किया लाखों की लूट

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अवैध असलहों से लैस बाइक से आए बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर जमकर तोड़फोड़ किया और लाखों की नगदी उठा ले गए। सूचना पर कोतवाल व सीओ भारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर घटना की जांच कर रहे हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जोलहापुर में नर्सरी बाजार के निकट संचालित एमपीसी फ्यूल स्टेशन पर बाइक सवार बदमाशों ने अवैध असलहा के बल पर जमकर तोड़फोड़ किया और दहशत फैलाते हुए एक लाख से अधिक नगदी उठा ले गए। बदमाशों द्वारा फायरिंग करने की भी सूचना प्राप्त हो रही है। घटना की सूचना पर जलालपुर कोतवाली निरीक्षक व सीओ जलालपुर भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं और घटना की वास्तविकता की जांच कर रहे हैं।
पेट्रोल पम्प प्रबन्धक विनय चौधरी ने दावा किया कि बदमाशों की संख्या लगभग 10 थी जिनके हाथों में अवैध कट्टा व पिस्टल मौजूद था। जो दहशत फैलाते हुए दो लाख की नगदी लेकर फरार हो गए हैं। घटना शनिवार-रविवार की मध्य देर रात्रि की बताई जा रही है।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!