अम्बेडकरनगर: चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में भी 04 नवम्बर से 04 दिसंबर के बीच मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआई) कराया जाएगा जिसको लेकर निर्वाचन आयोग लगतार बैठकें कर राजनीतिक दलों से सहयोग की भी अपेक्षा कर रहा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री व टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि आगामी 04 दिसंबर तक चलने वाले एसआईआर के दौरान पीडीए साथियों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। श्री राममूर्ति ने टाण्डा नगर स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर एसआईआर को लेकर मंथन किया और कहा कि पीडीए विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय को काफी जागरूक रहने की जरूरत है और 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर के बीच चलने वाले एसआईआर में सावधानी पूर्वक सक्रिय होकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का काम करना होगा। उक्त अवसर पर जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, टाण्डा नगर अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ, मुशीर आलम, जियाराम वर्मा, करीम बख्स कलारू, रघुनाथ यादव, फूलचन्द यादव आदि मौजूद रहे।





