WhatsApp Icon

जलालपुर पुलिस ने पिकअप पर लदी पटाखों की बड़ी खेप को किया ज़ब्त

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: दीपावली के मौके पर अवैध रूप से विक्री के लिए लाई जा रही अवैध व हानिकारक पटाखों से भरा एक पिकअप को पकड़ने में जलालपुर पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस ने अवैध पटाखे और वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिकअप शाहगंज से जलालपुर की तरफ आ रही पिकअप जिसके अंदर अवैध पटाखे भरे हुए थे। मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में सक्रिय हुई पुलिस टीम ने उप निरीक्षक गुलाम रसूल तथा आरक्षी रोहित सिंह व आनंद प्रताप के साथ घेराबंदी करते हुए दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे पिकअप को चालक समेत कोतवाली अंतर्गत शेखपुरा राजकुमारी गांव के निकट धर दबोचा। पटाखों से संबंधित वैध कागजात न दिखाए जाने पर वाहन व वहां चालक को पटाखे समेत कोतवाली लाया गया जहां चालक से पूछताछ की गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अशोक कुमार बिंद पुत्र श्याम लाल बिंद उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पूरा सरवान मजरे पट्टी चकेसर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर बताया। कोतवाल ने बताया कि जब्त पिकअप वाहन नम्बर UP 62 T 7519 से तीन क्विंटल से अधिक पटाखों की कुल 16 बॉक्स बरामद किए गए।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.