WhatsApp Icon

नाबालिग बालिका को ज़बरन भगा कर ले जाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को ज़बरन भगा ले जाने वाले को टाण्डा कोतवाली पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।


बताते चलेंकि टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव से 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को ज़बरन भगा ले जाने के सम्बंध में बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 276/24 पर नामज़द मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस जांच में मामला सही पाया गया जिसके बाद विवेचक द्वारा उक्त मुकदमा में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1) व 3/4 पॉस्को एक्ट के आरोपी 22 वर्षीय रवि कुमार पुत्र अम्बिका प्रसाद निवासी लक्ष्मणपुर आलमपुर धनौरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पॉस्को एक्ट आरोपी की गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, एसआई अजय कुमार, एसआई रामग्रय, कांस्टेबल राजू यादव शामिल रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.