WhatsApp Icon

पहलगाम आतंकी हमला व पाकिस्तान के खिलाफ पुतला दहन कर प्रकट किया आक्रोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद व आरएसएस ने संयुक्त रूप से एक आक्रोश रैली निकालकर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन कर मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजली देते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।


गत 22 मार्च को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा 28 पर्यटकों को धर्म पूछ कर बेरहमी से हत्या किए जाने से पूरे देश में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। जिसको लेकर जलालपुर नगर में विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिलामंत्री चंद्रिका प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर, आशुतोष उपाध्यक्ष, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण कसौधन आरएसएस के जिला प्रचारक हृदय मणि मिश्र, बृजेश सिंह, प्रीतेश, तमसा श्रेष्ठ त्रस्त के अध्यक्ष केशव प्रसाद श्रीवास्तव सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से नगर स्थित महात्मा बाबा पलटू दास साहब मंदिर प्रांगण में देश में अमन व शांति के लिए शांति पाठ आयोजित करते हुए रैली का शुभारंभ किया। यह रैली मोहल्ला छाछू से निकलकर सराय चौक , यादव चौराहा, होते हुए पोस्ट ऑफिस के सामने आतंकवाद और पाकिस्तान के प्रतीकात्मक पटल पर चप्पल जूते व लाठी डंडे से प्रहार कर पुतला दहन किया। इसके बाद आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री महेंद्र चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपूजन वर्मा,
पूर्व नामित सभासद विनय मिश्रा, सभासद दिलीप यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद्र सोनी, महामंत्री नगर आनंद मिश्रा, भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया शाश्वत मिश्रा, नगर मंत्री जितेंद्र शिल्पी, बूथ अध्यक्ष संतोष कसौधन, भाजपा सभासद आशीष सोनी, विपिन पांडे प्रहलाद शर्मा सुरेश गुप्ता, प्रिंस सोनी, सोशल मीडिया दीपेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

त्योहार से पहले पुलिस का ‘क्लीन-अप’: दबोचे गए हिस्ट्रीशीटर कफील उर्फ पुल्लूर और तौसीफ

PM आवास में एंट्री के लिए बाबू मांग रहा था ‘रिश्वत टैक्स’, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ़्तार

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.