WhatsApp Icon

हॉस्पिटल की तर्ज़ पर ऑप्टिकल शॉप पंजीयन के दबाव पर भड़का एसोसिएशन, प्रमोद गुप्ता सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अम्बेडकरनगर ऑप्टिकल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक शहजादपुर के पैतीपुर मार्ग स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र वर्मा ने की, जिसमें जनपद भर से बड़ी संख्या में ऑप्टिकल शॉप ऑनर शामिल हुए।


बैठक में सर्वसम्मति से प्रमोद गुप्ता को एसोसिएशन का अध्यक्ष नामित किया गया। इसके साथ ही जिले में ऑप्टिकल दुकानों के पंजीयन को लेकर सीएमओ कार्यालय द्वारा जारी नोटिसों पर गहन चर्चा हुई।
बताया गया कि सीएमओ द्वारा ऑप्टोमेट्रिस्ट को हॉस्पिटल नियमों के तहत ऑप्टिकल दुकानों का पंजीयन सीएमओ कार्यालय से कराने का दबाव बनाया जा रहा है, जिसको लेकर कई दुकानदारों को नोटिस जारी की गई है। बैठक में इन नोटिसों की कड़ी निंदा करते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की गई। इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।
नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि
“प्रदेश मुख्यालय, मंडल मुख्यालय सहित पूरे उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में ऑप्टिकल शॉप का पंजीयन सीएमओ कार्यालय में नहीं कराया जाता है, इसके बावजूद अम्बेडकरनगर के सीएमओ द्वारा जबरन पंजीयन कराने का दबाव बनाकर सैकड़ों दुकानदारों को भयभीत किया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है।” इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें
बैठक में मौजूद दुकानदारों ने एक स्वर में कहा कि सीएमओ का यह फरमान व्यापारिक स्वतंत्रता पर हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एसोसिएशन ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि नोटिस वापस नहीं ली गई तो आगे संगठित आंदोलन की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

अन्य खबर

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

‘फर्जी शादी’ के नाम पर बेटियों का सौदा! तस्कर गैंग का पर्दाफाश, आधा दर्जन से अधिकारी गिरफ्तार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.