WhatsApp Icon

शुक्रवार व रविवार को सभी उप निबन्धक कार्यालय रहेगा खुला : अविनाश पाण्डेय

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मार्च क्लोजिंग के कारण आगामी शुक्रवार व रविवार को अवकाश होने के बाद भी जनपद के सभी उप निबन्धक कार्यालय सामान्य दिनों की तरह कार्य करेगा।


उक्त जानकारी सहायक महानिरीक्षक निबन्धन अविनाश पाण्डेय ने देते हुए बताया कि महानिरीक्षक निबन्धन उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में सभी को अवगत कराया जा रहा है कि जारी वित्तीय वर्ष 2023-24 के समापन में अब मात्र 08 दिन अवशेष हैं। माह मार्च, 2024 में दिनांक 29 व 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश क्रमशः शुक्रवार व रविवार को है लेकिन जनपद के समस्त उप निबन्धक कार्यालय शुक्रवार व रविवार को भी सामान्य कार्य दिवसों की भांति जनहित एवं राजस्वहित में खोले जायेंगे और रजिस्ट्री का कार्य सामान्य कार्य दिवसों की भांति होगा। श्री अविनाश ने अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में लम्बित विलेखों का पंजीकरण कराया जाये, जिससे राजस्व वृद्धि भी हो सके।
बहरहाल आगामी शुक्रवार को होली व रविवार साप्ताहिक अवकाश के बावजूद उक्त दोनों दिनों में जनपद के सभी उप निबन्धक कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!