WhatsApp Icon

एनटीपीसी टांडा को मिला नया जनसंपर्क चेहरा, यश सोनकर ने संभाली कमान

Sharing Is Caring:

अंबेडकरनगर। देश की प्रमुख विद्युत उत्पादन इकाइयों में शुमार एनटीपीसी टांडा में जनसंपर्क व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से श्री यश सोनकर ने जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके आगमन से परियोजना की संचार एवं मीडिया रणनीतियों में नई ऊर्जा और पेशेवर धार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

श्री सोनकर इससे पूर्व TOI.com, नई दिल्ली में कंसल्टेंट (एडिटोरियल) के पद पर कार्यरत रहे हैं, जहां उन्होंने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय अनुभव अर्जित किया। मीडिया की गहरी समझ और जनसंपर्क में उनकी दक्षता उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए खास बनाती है। एनटीपीसी टांडा प्रबंधन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संस्थान की छवि और अधिक सशक्त होगी तथा जनसंपर्क गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।परियोजना से जुड़े सूत्रों का मानना है कि श्री सोनकर के अनुभव का लाभ स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संस्थान की सकारात्मक छवि निर्माण में देखने को मिलेगा।

अन्य खबर

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

error: Content is protected !!