WhatsApp Icon

Ambedkar Nagar कलेक्ट्रेट में श्रमिकों के लिए शिकायत कक्ष स्थापित, हेल्पलाइन जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद के श्रमिकों, संविदा कर्मियों, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों तथा निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष पहल की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्ट्रेट अम्बेडकरनगर के कक्ष संख्या 19 में शिकायत कक्ष स्थापित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सेवा एवं मजदूरी से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर कर्मचारी सीधे इस शिकायत कक्ष में अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 05271-244386 भी जारी किया है, जिस पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

जनपद में कार्यरत दैनिक मजदूरों व श्रमिकों को समय पर उचित मजदूरी प्राप्त करना, सुरक्षित कार्य वातावरण मिलना तथा श्रम कानूनों के तहत निर्धारित सभी सुविधाएं पाना उनका मूल अधिकार है। किसी भी प्रकार का शोषण, वेतन में कटौती या देरी उनके अधिकारों का उल्लंघन माना जाएगा।
प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे और शिकायत मिलने पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करे। इसी उद्देश्य से यह शिकायत कक्ष स्थापित किया गया है, ताकि हर पीड़ित श्रमिक को न्याय मिल सके।
अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं को बिना संकोच दर्ज कराएं, ताकि प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

अन्य खबर

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

error: Content is protected !!