WhatsApp Icon

स्कूल चलो अभियान का समापन: प्रभात फेरी निकाल बच्चों ने शिक्षा के प्रति जगाई अलख

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से सत्र 2026-27 के तहत 01 अप्रैल से चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के अंतिम दिन प्राथमिक विद्यालय रामपुर बेनीपुर (शिक्षा क्षेत्र बसखारी) के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता प्रभात फेरी निकालकर शिक्षा के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।
प्रभात फेरी का नेतृत्व एआरपी प्रमोद विश्वकर्मा, रणविजय सिंह यादव एवं प्रधानाध्यापक दिनेश नारायण सिंह ने किया। छात्र-छात्राएं “पढ़ी-लिखी नारी, घर की उजियारी”, “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “लड़का-लड़की एक समान”, “हर बच्चे को भेजो स्कूल” जैसे प्रेरक नारे लगाते हुए गांव की गलियों और पगडंडियों से गुजरे। बच्चों के हाथों में जागरूकता से जुड़ी आकर्षक पट्टिकाएं भी थीं।


पंचायत भवन पहुंचने पर ग्राम प्रधान गंगेश कुमार पासवान ने प्रभात फेरी का स्वागत करते हुए ग्रामीणों से अपने बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय में कराने की अपील की। उन्होंने इस सत्र में विद्यालय में नई सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।प्रधानाध्यापक दिनेश नारायण सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शिक्षकों द्वारा घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसमें एआरपी का भी सक्रिय सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर सहायक अध्यापक राजित राम, सुभाष, अनिल कुमार, श्रीमती मोनिका यादव, शिक्षामित्र श्रीमती शांति देवी, श्रीमती कुसुम लता देवी तथा ईसीसी एजुकेटर सुश्री अनु सिंह ने प्रभात फेरी को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य खबर

श्रावण पर डीएम-एसपी का ‘एक्शन मोड’! कांवड़ मार्ग से मंदिरों तक हाई अलर्ट, डीजे, बिजली, घाट और खाद्य सुरक्षा पर सख्त निर्देश

आस्था का महापर्व, इंतेजामों की अग्निपरीक्षा! कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन के सामने 18 मांगों की चुनौती

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.