WhatsApp Icon

पुराना जहर, नया खेल! 2022 का वीडियों वायरल कर माहौल बिगाड़ने की साजिश, सीओ ने दी चेतावनी

Sharing Is Caring:

पुराना वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की साजिश करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही: सीओ आलापुर

अम्बेडकरनगर: सोशल मीडिया पर वर्ष 2022 की एक पुरानी और संवेदनशील घटना का वीडियो दोबारा वायरल कर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो पूरी तरह पुराना है और उस समय इस प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और शांति व्यवस्था कायम है।

क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप कुमार चन्देल ने बताया कि सोशल मीडिया के X प्लेटफॉर्म पर उक्त वीडियो को जानबूझकर दोबारा प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें बाबा साहब की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का दृश्य दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भ्रामक और पुरानी सामग्री फैलाकर कुछ लोग समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि ऐसे भ्रामक कंटेंट फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि बिना सत्यापन के किसी भी वीडियो या खबर को साझा न करें और अफवाहों से दूर रहें, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।

अन्य खबर

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

error: Content is protected !!