WhatsApp Icon

एनटीपीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

Sharing Is Caring:

 

एनटीपीसी कर्मचारियों को कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने दिलाई ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा की शपथ

अम्बेडकरनगर: एनटीपीसी टांडा में सतर्कता विभाग के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ 27 अक्टूबर को किया गया। सप्ताहव्यापी यह कार्यक्रम 27 अक्टूबर से 02 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।


सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों पर सत्यनिष्ठा शपथ समारोह आयोजित किए गए। प्रशासनिक भवन में आयोजित मुख्य शपथ ग्रहण समारोह में कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा द्वारा सभी कर्मचारियों को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक (सतर्कता) एस. सी. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान कर्मचारियों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों, टाउनशिप परिसर स्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा महिलाओं के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की और कहा कि इस वर्ष का थीम “सतर्कता- हमारी साझा जिम्मेदारी” हमें यह संदेश देता है कि ईमानदारी, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना से ही हम एक भ्रष्टाचार-मुक्त समाज की दिशा में योगदान दे सकते हैं।

अन्य खबर

अकबरपुर-अयोध्या रेल मार्ग पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

एलपीजी पर डीएम का सख्त एक्शन: होम डिलीवरी अनिवार्य, ओवररेटिंग-जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई

एनटीपीसी-माया मार्ग पर भीषण टक्कर: एक ही परिवार के 6 लोग घायल, 4 की हालत नाजुक, लखनऊ रेफर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.