WhatsApp Icon

वर्ग विशेष की आस्था पर ठेस पहुंचाने से नाराज़ टाण्डा नगर पालिका अध्यक्ष ने ईओ को लिखा पत्र

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने वालों के स्वागत के लिए टाण्डा नगर पालिका परिषद द्वारा नगरीय क्षेत्र में श्रीरामलला की होल्डिंग लगवाई जा रही है। उक्त होल्डिंग को कूड़ा गाड़ी पर रखने को लेकर धर्म विशेष के लोगों ने आकोश प्रकट किया था। मौके पर पहुंचे ईओ टाण्डा द्वारा क्षमा मांगते हुए समझा बुझा कर मामला शांत कराया गया था। उक्त मामले में नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ का एक पत्र वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने आरआई राकेश गौरव को उक्त मामले का ज़िम्मेदार ठहराते हुए तत्काल सभी पदों से हटाते हुए निलम्बन हेतु कार्यवाही करने के लिए शासन को पत्र का निर्देश ईओ टाण्डा को दिया।


नगर पालिक अध्यक्ष शबाना नाज़ ने अधिशाषी अधिकारी को संबोधित पत्र में लिखा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आज दिनांक 20 जनवरी को नगर पालिका परिषद टाण्डा क्षेत्र में कर्मचारियों द्वारा कूडा गाड़ी से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की होडिंग को टाण्डा शहर में लगायी जा रही थी। जिससे वर्ग विशेष की आस्था को ठेस पहुंची है। उक्त के सम्बन्ध में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर टाण्डा शहर को सजाने का कार्य आप (ईओ) द्वारा राकेश कुमार गौरव आरआई को सौपा गया था। राकेश कुमार गौरव आरआई द्वारा अपने कार्य के प्रति दयित्व का निर्वाहन ठीक प्रकार से नहीं किया गया और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की होडिंग के अपमान के साथ साथ वर्ग विशेष का भी अपमान किया गया जो अत्यन्त खेदजनक है।
श्रीमती शबाना ने ईओ को निर्देशित करते हुए लिखा कि राकेश कुमार गौरव कुमार आरआई को समस्त कार्य से हटाते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बन करने हेतु कार्यवाही करने के लिए शासन को पत्र प्रेषित कर सूचना अधोहस्ताक्षरी को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
नगर पालिका टाण्डा की कूड़ा गाड़ी में श्रीरामलला की होल्डिंग रखने के मामले में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा आरआई राकेश गौरव को ज़िमज़ेदार ठहराया जा रहा है जबकि नगर पालिका ईओ ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि श्रीरामलला की होल्डिंग बिजली कार्य मे लगे वाहन में रखी गई थी तथा उक्त मौके पर अवैध होल्डिंग भी उतारी जा रही थी जिसमें किसी ने बदमाशी करते हुए बिजली वाहन से निकल कर कूड़ा वाहन पर होल्डिंग रख दिया था जिसके लिए नगर पालिका प्रशासन क्षमा भी मांग चुका है।
बहरहाल ईओ द्वारा मामला शांत करने के उपरांत वायरल हुआ अध्यक्ष का पत्र अपने ही कर्मचारी के खिलाफ नासर आ रहा है जिससे नगर पालिका के कर्मचारियों में आक्रोश भी नज़र आ रहा है।

अन्य खबर

बसपा को करारा झटका! कांशीराम के पुराने सिपाही क़मर हयात अंसारी ने छोड़ी पार्टी, सियासी भूचाल

हज 2026: आज़मीन-ए-हज के टीकाकरण व प्रशिक्षण की तिथियां घोषित, समय से पहुंचना अनिवार्य

स्कूल में बीमार पड़ा यूकेजी छात्र, इलाज व सूचना न मिलने से मौत, आक्रोश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.