WhatsApp Icon

बिना ओटीपी व लिंक के ही व्यापारी के खाते से निकल गया लाखों रुपया, पुलिस से मदद की गोहार

Sharing Is Caring:

₹अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) जलालपुर नगर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने तकनीकी तौर-तरीकों का इस्तेमाल कर करीब 01 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए। यह धोखाधड़ी बिना किसी OTP या लिंक पर क्लिक किए की गई, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि पीड़ित का मोबाइल डिवाइस हैक किया गया था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद निवासी विनोद सोनी ने जलालपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व उनके मोबाइल से पहले 13 सौ, फिर 96 हज़ार और अंत में 86 हजार की तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाली गई। खाते से पैसे निकलने की सूचना जैसे ही उन्हें मिली, उन्होंने तत्काल बैंक को सूचित कर खाता फ्रीज़ करवाया और रकम की वापसी हेतु गुहार लगाई।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाली प्रभारी श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर साइबर सेल की सहायता से जांच प्रारंभ कर दी गई है।

अन्य खबर

PM आवास में एंट्री के लिए बाबू मांग रहा था ‘रिश्वत टैक्स’, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ़्तार

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.