अलीगंज थानाक्षेत्र के काजीपुरा में शनिवार की सुबह चाकु से गोद कर हुई थी हत्या
हत्याभियुकों के परिवार की लड़की को मृतक करता था परेशान जिससे आक्रोश होकर की गई हत्या
अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर के अलीगंज क्षेत्रांतर्गत मोहल्लाह काजीपुरा में हुई नूर आलम की हत्या से सम्बन्धित घटना का थाना अलीगंज पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा घटना के 12 घण्टे के अंदर सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तर हुए अभियुक्तों में पिता व दो पुत्र शामिल हैं जिनके परिवार की बालिका को मृतक द्वारा परेशान करने का आरोप है।
बताते चलेंकि अलीगंज थानाक्षेत्र के मोहल्ला काजीपुरा में सलमान उर्फ नूर आलम पुत्र स्व.शमसाद कुरोशी की शनिवार की सुबह में चाकू से गोदकर गम्भीर रुप से घायल करने की सूचना अलीगंज पुलिस को प्राप्त हुआ तो अलीगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल नूर आलम को उपचार के लिए सीएचसी टाण्डा ले गई जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया था। अलीगंज पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी जमशेद पुत्र शमशाद अली द्वारा वादी के भाई नूर आलम पुत्र शमशाद अली उम्र करीब 28 वर्ष की घर के पास में चाकू गोदकर एक नामजद तथा एक अज्ञात अभियुक्त पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई थी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय द्वारा घटना स्थल का भौतिक निरीक्षण कर परिजनों से वार्ता की गई तथा घटना के सफल अनावरण हेतु स्वाट व सर्विलांस तथा थाना स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। अपर पुलिस कप्तान श्री विशाल ने दावा किया कि पुलिस टीम द्वारा प्राप्त भौतिक साक्ष्यों तथा सर्विलांस टीम की मदद से प्रकाश में आए अभियुक्तों को मुखविर खास की सूचना पर रुस्तमपुर हाइवे से गिरफ्तार कर निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक अदद चाकू व कब्जे से मृतक का मोबाईल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुआर हत्या में शामिल मो. सुल्तान पुत्र मो. नसीम उम्र करीब 18 वर्ष, मो. अरमान पुत्र मो. नसीम उम्र करीब 22 वर्ष व मो. नसीम पुत्र मो. खालीद उम्र करीब 58 वर्ष समस्त निवासीगण सकरावल पश्चिम मौलवी का पुरवा कोतवाली टाण्डा को गिरफ्तार किया गया है। अलीगंज थानाध्यक्ष अभय मौर्य ने बताया की गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से पुलिस टीम द्वारा हत्या के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो उन लोगों ने बताया कि मृतक नूर आलम अभियुक्त की बहन को कुछ माह पूर्व से आये दिन परेशान करता था जिसको लेकर शनिवार शुबह करीब 5.20 बजे नूर आलम को किसी बहाने से घर के बाहर बुलाकर चाकू से गोदकर गोदकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था। आरोपियों को गिरफ्तर करने में अलीगंज थानाध्यक्ष मय पुलिस बल तथा स्वाट टीम व सर्विलांस टीम शामिल रही।





