WhatsApp Icon

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो सगी बहनों सहित तीन लोगों की मौत – एनएच जाम कर प्रदर्शन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो सगी बहनों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मौत खबर से अक्रोशित ग्रामीणों ने टांडा आजमगढ़ हाइवे को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे जिलापंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों को समझा कर हाइवे को खाली कराया। पुलिस ने कार सवार सभी युवकों को हिरासत में ले लिया है। युवक टांडा नगर के रहने वाले हैं।


बताते चलें कि एन एच 233 हाइवे पर एक हुंडई कार टांडा की तरफ से आजमगढ़ की तरफ जा रही थी । कार संख्या UP 42 G 3886 अभी टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरी विशुनपुर गांव के पास पहुंची थी कि एक युवक को टक्कर मार दी । युवक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरे तरफ आ गई और वहां खड़ी दो बहनों 18 वर्षीय राधिका उर्फ रानी और 17 वर्षीय रागिनी पुत्री इंद्रजीत निवासी पिपरी विशुनपुर एवं 35 वर्षीय हनुमान को रौंदते हुए खाई में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत्यु घोषित कर दिया । मौत की खबर से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे को जाम कर दिया। उपजिलाधिकारी डॉ शशि शेखर , क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार व टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी सहित प्रशासनिक अधिकारियों के काफी देर समझाने के बावजूद भी ग्रामीण वहां से हटाने के तैयार नहीं थे सूचना मिलने पर पहुंचे जिलापंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा द्वारा भी ग्रामीणों को समझाया बुझाया गया। काफी देर तक प्रयास करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष, उप जिलाधिकारी व सीओ द्वारा लोगों को समझा कर जाम को खाली कराया। सीओ शुभम कुमार ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.