WhatsApp Icon

कलेक्ट्रेट सभागार में 84 नवचयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र किया गया भेंट

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से नव चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं तथा 13 फार्मासिस्टों को आज प्रदेशभर में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसी क्रम में जनपद अंबेडकर नगर में आईसीडीएस विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया जहां पर मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को सुना गया।


जनपद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पाण्डेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा (साधूराम वर्मा), जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी एस.के. सिंह की उपस्थिति में जनपद की 84 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पाण्डेय ने नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आईसीडीएस विभाग यशोदा की भूमिका निभा रहा है, जो नन्हें-मुन्ने बच्चों एवं महिलाओं के भविष्य को संवारने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। हाल ही में जनपद में 200 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिया गया था और आज 84 महिलाओं को मुख्य सेविका के रूप में नियुक्त किया गया है।
उन्होंने सभी को अपने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और जिम्मेदारी के पद पर निरंतर आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री अनुपम ने सभी मुख्य सेविकाओं को अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ करने को कहा गया।

अन्य खबर

नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने व सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा नेताओं की जीत पर अटल भवन में जश्न

अकबरपुर गांधी आश्रम शिक्षिका हत्याकांड का खुलासा, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

यूपी सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम को मिला मजबूत हथियार, टांडा सब रजिस्ट्रार बने बॉलिंग कोच, दिल्ली में दिखेगा अनुभव का दम

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.