अम्बेडकरनगर: गत दिनों जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नसोपुर गांव में पट्टे की जमीन को लेकर दलित व ठाकुर पक्ष के टकराव के बाद मारपीट हुई थी और इसी बीच सड़क हादसे में दलित महिला की इलाज़ के दौरान मौत हो गई थी जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने प्रर्दशन किया था जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य के आने से मामला गंभीर हो गया था।
उक्त मामले में प्रशासन द्वारा मामला की गंभीरता को देखते हुए विधिक कार्यवाही कर मामला समाप्त करने का दावा किया गया था लेकिन सोमवार करनी सेना के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ हनुमान सिंह व जयसिंह के घर पहुंच हर संभव मदद का भरोसा देते हुए प्रशासन पर एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाते हुए कहा जय सिंह व हनुमान सिंह के परिवार ने पहले प्रार्थना पत्र देकर शिक़ायत दर्ज कराई थी लेकिन उनके शिकायती पत्र पर कार्यवाही न कर प्रशासन ने बाद में दलित पक्ष के द्वारा दिए शिकायती पत्र पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए ठाकुर पक्ष को जेल भेज दिया गया। इस एक पक्षीय कार्यवाही को करणी सेना ने अन्याय पूर्ण बताया।
साथ ही साथ करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित ठाकुर पक्ष पर लगे एससी एसटी एक्ट को हटाने ठाकुर पक्ष द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर विपक्षियों पर कानूनी कार्रवाई करने, पीड़ित के गैर मौजूदगी में उनकी जमीन को पैमाइश कर दिया गया जो गलत है उनकी जमीन भी पैमाइश कर सुरक्षित करने, तथा पीड़ित ठाकुर पक्ष के परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।इस अवसर पर अंबेडकर नगर जिला अध्यक्ष शुभम सिंह आशीष सिंह गुड्डू सिंह सरवन सिंह आशुतोष सिंह भट्टी सिंह सहित दर्जनों करणी सेना के सदस्य मौजूद रहे।



