WhatsApp Icon

नशेड़ी युवक ने स्वयं के गले पर मारा ब्लेड – मेडिकल कालेज में चल रहा है इलाज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नशेड़ी युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के उद्देश्य से स्वयं की गर्दन पर ब्लेड चला कर लहूलहान कर लिया। परिजनों द्वारा महामाया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है।


घटना टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर की है जहां मंगलवार रात्रि लगभग 11 बजे नशे में धुत्त राज कुमार पुत्र राजू विश्वकर्मा द्वारा अपने ही गर्दन पर ब्लेड मार लिया गया जिससे लहूलहान होकर अचेता अवस्था मे युवक गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे उसके भाई ने पुलिस की मदद से महामाया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। घायल राज कुमार सूखा नशा (स्मैक) का आदी है और गीला नशा (शराब) भी पीता है। गत रात्रि उसके द्वारा सूखा व गीला दोनों नशा साथ मे किया गया था। घायल राजकुमार अपनी आदतों की पूर्ति के लिए आस पास के क्षेत्रों में चोरी भी करता है तथा ब्लेड के सहारे स्वयं को बचाता है लेकिन बीती रात्रि अत्याधिक नशा होने के कारण स्वयं की गर्दन पर ब्लेड चला दिया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य खबर

न खून का रिश्ता, न पहचान का बंधन… फिर भी बचाते हैं जान! इंसानियत की इसी मुहिम पर मुख्यमंत्री ने भेजा पैगाम

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को योगी सरकार का तोहफा, अम्बेडकरनगर के 1.77 लाख परिवारों को मिलेगी गैस सब्सिडी

धान की फसल काटने खेत में उतरीं डीएम ईशा प्रिया, क्रॉप कटिंग में निकली 48.8 कुंतल प्रति हेक्टेयर पैदावार!

error: Content is protected !!