WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में युवक की मौत – हत्या की आशंका

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: साथी के साथ दारू पीने गए अधेड़ युवक की संदिग्ध हालत में मौत होने से गाँव ने सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त किया तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मामला टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के चिंतौरा खुर्द का है। बताते हैं कि चिंतौरा निवासी नासिर पुत्र मुस्सिर प्रतिदिन की तरह अपने साथी विनोद के साथ पियरेपुर मुबारकपुर स्थित दारू के ठेका पर शराब पीने गया था जिसे विनोद द्वारा अंधेरा होने के बाद ठेला पर उसके घर पर लाकर छोड़ कर चला गया और बताया कि अधिक नशा के कारण बेहोश हो गया है। परिजनों द्वारा कुछ देर बाद उसे होश मर लाने का प्रयास किया तो पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है और उसके शरीर पर चोट का निशान भी है। परिजनों ने हत्या की आशंका प्रकट करते हुए टाण्डा कोतवाली पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

मंत्री आते रहे, वादे बहते रहे… टौंस में फिर डूबा पुल, पुनः नाव के भरोसे पूरा गांव! आखिर किसका है इंतज़ार?

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.