WhatsApp Icon

जनपद में धड़ल्ले से बिक रही है नकली वीट क्रीम व हारपिक – मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी पुलिस टीम ने अज़ीम एन्ड ब्रदर्स व पीके ब्रदर्स की दुकान पर छापेमारी करते हुए बड़ी मात्रा में नकली वीट क्रीम व नकली हारपिक बरामद किया है।


अपराध व अपराधियों के ऊपर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के द्वारा चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में शिकायतकर्ता मनीष गुप्ता पुत्र कन्हैया गुप्ता पता रूम नंबर 07 शान्ति नगर दशवंत चाल काजुपाड़ा थाना तुलीज नालासोपारा पूर्व मुबई (m/s Reekitt Benckiser India Limited) की शिकायत पर थाना बसखारी पुलिस टीम द्वारा अजीम एंड ब्रदर्स (दुकानदार का नाम अजीम अहमद पुत्र तौकिर अहमद उम्र 38 वर्ष निवासी बसखारी बाजार जलालपुर रोड़ थाना बसखारी) व दुकानदार पीके ब्रदर्श टांडा रोड़ कस्बा बसखारी थाना बसखारी के पास से 05 बोरीयो में नकली वीट क्रीम (50 ग्राम) व नकली हारपिक (500एमएल) बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में शिकायतकर्ता मनीष की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 335/24 धारा 63, 65 कॉपी राईट एक्ट के तहत दर्ज कर वैधनिक कार्यवाही की जा रही है।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.