WhatsApp Icon

नगपुर सीएचसी में पहली बार सिजेरियन डिलीवरी, निजी अस्पतालों की लूट पर लगा ब्रेक — गरीब परिवारों को बड़ी राहत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में पहली बार सिजेरियन (ऑपरेशन) से सुरक्षित प्रसव कराया गया। सीएचसी जलालपुर के अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार बादल की पहल पर शुरू हुई यह सुविधा क्षेत्र के गरीब परिवारों के लिए राहत भरी साबित हो रही है, जिन्हें अब महंगे निजी अस्पतालों और झोलाछापों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


जानकारी के अनुसार गत 01 अप्रैल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में जाफराबाद निवासी चंद्रकला मौर्य का सफल सिजेरियन ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके बाद 03 अप्रैल को सैदापुर से मित्तुपुर निवासी बेबी मिश्र, पत्नी अवनीश मिश्रा का भी सफल सिजेरियन कर स्वस्थ शिशु का जन्म कराया गया। तीन दिनों के भीतर दो सफल ऑपरेशन होने से स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।
इस ऑपरेशन में एनेस्थेटिस्ट डॉ. वेद प्रकाश, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नायला आफरीन, फार्मासिस्ट गुलाब गौतम, सुरेंद्र कुमार शर्मा, शमीम अहमद, वार्ड बॉय रिंका, ओटी टेक्नीशियन किरण और स्टाफ नर्स सहित पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने मिलकर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया।
अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार बादल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीब और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। अब सीएचसी नगपुर में नियमित रूप से सिजेरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।
पहली बार शुरू हुई इस सुविधा से जहां दोनों परिवारों में खुशियां छा गईं, वहीं पूरे क्षेत्र में इसे बड़ी राहत और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत पहल के रूप में देखा जा रहा है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

बरक्षा के दिन टूटा रिश्ता: “लड़की नहीं करना चाहती शादी”, एक फोन ने उड़ाए अरमान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.