WhatsApp Icon

मोबाइल लुटेरा गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कई की तलाश जारी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: अहिरौली थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ कई राहगीरों से दबंगई के बल पर मोबाइल लूट कर मौज मस्ती करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जबकि गैंग के कई अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।


अहिरौली व स्वाट/सर्विलंस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जनपदीय मोबाइल लुटेरा गैंग के 02 शातिर अभियुक्तों को लूट की 02 अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अहिरौली थाना पर दर्ज मुकदमा संख्या 250/25 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व मुकदमा संख्या 252/25 धारा 303(4) बीएनएस एवं मुकदमा संख्या 253/25 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात बदमाश के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग के सफल अनावरण हेतु थाना अहरौली व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम भगोला की तरफ से आ रहे 19 वर्षीय आंशिक सिंह पुत्र दान बहादुर सिंह निवासी ग्राम धनेपुर थाना महरुआ व 20 वर्षीय बीरु पुत्र रामकरन चौहान निवासी चौक शहजादपुर थाना कोतवाली अकबरपुर को दो अदद लूट की मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आंशिक सिंह द्वारा बताया गया कि हमारी एक गैंग है जिसमें शिवम धुरिया, गोविन्द, कट्टर उर्फ अवधेश, अभिषेक के साथ गत 29 अगस्त को निमन्त्रण खाकर आते समय टिकुलीगंज पुल के पास दो व्यक्तियों से मोबाइल व रूपये व हरीपुर (अशरफपुर बरवाँ) के पास एक व्यक्ति को लूटने की नियत से मार पीट किया गया था तथा गत 26 अगस्त को कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में ग्राम कुड़वा चितौना के पास मैं व मेरे साथी शिवम व गोविन्द द्वारा एक व्यक्ति को रोक कर मोबाइल फोन छीन लिया गया था। छीने गये मोबाइल फोन को अभियुक्त बीरू द्वारा अपने परिचित मोबाइल की दुकानों पर बेचता था। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण आंशिक सिंह व बीरू उपरोक्त को ग्राम भगोला के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2), 310(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी किया गया।
गिरफ्तार करने में अहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, एसआई प्रभाकान्त तिवारी प्रभारी स्वाट/सर्विलांस सेल, एसआई कमला प्रसाद, हेड कांस्टेबल बंशीलाल वर्मा व हरिप्रकाश यादव तथा कांस्टेबल दीपक सिंह, रविन्द्र चौहान, स्वाट/सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल उमेश यादव, पवन राठौर, विकास चन्द्र ओझा, पुनीत गुप्ता, अमरेश यादव, सुनील कुमार व कांस्टेबल दिव्यांश यादव, शिवम शर्मा शामिल रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.