WhatsApp Icon

एमएलसी की धर्मपत्नी की याद में सम्पन्न हुआ भव्य मेडिकल कैम्प

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एमएलसी हरिओम पांडेय की धर्मपत्नी स्वर्गीय रमा पांडेय की 05वी पुण्यतिथि पर रमा पांडेय मेमोरियल हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी होम सया में श्रधांजलि सभा व निःशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया।


राजकीय महामाया मेडिकल कालेज , संयुक्त जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी के संयुक्त के सहयोग से निःशुलन मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ डॉक्टरों ने मरीजों का चेकअप किया एवं निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गई।
श्रीमती रमा पांडेय की स्मृति में सम्पन्न हुए फ्री मेडिकल शिविर कार्यक्रम में मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉक्टर मुकेश यादव, उप प्रधानाचार्य डॉक्टर उमेश कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अमित पटेल के नेतृत्व में डॉक्टर शिवरतन, डॉक्टर संतोष मौर्य, डॉक्टर अनिकेत दुर्गी, डॉक्टर मनीष कश्यप, डॉक्टर कुसुम जेहरा आदि ने मरीजों का परीक्षण किया। उक्त मौके पर स्व.रमा पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। एमएलसी हरिओम पांडेय ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.