WhatsApp Icon

मजदूर की संदिग्ध पिटाई के बाद मौत, हत्या व एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

भीम आर्मी के प्रदेश सचिव निखिल राव ने पीड़ित परिवार को न्याय न मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी

अम्बेडकरनगर जनपद के भीटी थाना क्षेत्र में एक मजदूर की पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीटी थानाक्षेत्र के भीटी (चांदई पाण्डेय का पुरवा) निवासी सीता पत्नी राजेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पति राजेश कुमार मजदूरी का कार्य करते थे और भीटी स्थित मनोज कुमार निषाद की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करते थे। इंस्ट्राग्राम पर मृतक की पत्नी का बयान सुनें- वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।
तहरीर के अनुसार 25 फरवरी की सुबह जब राजेश कुमार काम पर पहुंचे तो मनोज कुमार निषाद ने उन्हें बताया कि दुकान पर काम नहीं है और उन्हें संतोष निषाद (निवासी ग्राम उमरखां, खालेडीहा) के यहां काम करने के लिए साथ ले गया। आरोप है कि वहां मनोज कुमार निषाद, संतोष निषाद और दो अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर राजेश कुमार को बुरी तरह मारा-पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें – मृतक की पत्नी का सुनें बयान
गंभीर हालत में राजेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शाम करीब 8 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी का कहना है कि उनके पति की हत्या की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षीगण द्वारा जबरन सुलहनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रार्थिनी अनुसूचित जाति (चमार) समुदाय से संबंध रखती हैं। घटना की सूचना पर पहुंचे भीम आर्मी के प्रदेश सचिव निखिल राव ने प्रशासन को चेतावनी दिया कि यदि पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा।
उक्त मामले में भीटी कोतवाली प्रभारी वी.बी. सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 32/26 पर बीएनएस की धारा 105 व एससी/एसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा नामजद आरोपियों और दो अज्ञात व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.