WhatsApp Icon

ससुराल से वापस लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीते देर रात ससुराल से वापस घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जहां पर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बीते देर रात मालीपुर थाना क्षेत्र के धमरूवा निवासी रवींद्र कुमार उम्र 27 वर्ष कटका थाना क्षेत्र स्थित चितई पट्टी गोझवा अपने ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मालीपुर रोड स्थित हरियाली बाजार के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चालक फरार हो गया। आने जाने वाले राहगीरों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचित किया सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। युवक के पॉकेट में मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों के तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.