WhatsApp Icon

मुम्बई की जायरीन महिला से दुराचार के मामले में मौलाना शमसाद गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रूहानी इलाज़ के विश्व विख्यात दरगाह किछौछा में श्रद्धालुओं का आवागमन पूरे वर्ष जारी रहता है। इस दौरान विशेष इलाज़ के लिए रूहानी मरीजों को काफी लंबे समय तक किराए के कमरे अथवा व्यक्तिगत सम्बन्धों पर दरगाह किछौछा में निवास कर इलाज़ कराते हैं लेकिन कभी कभी ऐसी घटना सामने आ जाती है जो दरगाह किछौछा ही नहीं पूरे जनपद को शर्मसार कर देती है।


ताज़ा मामला मुम्बई से आई एक जायरीन महिला से जुड़ा हुआ है। जायरीन महिला द्वारा स्थानीय सैय्यद मो.अशरफ उर्फ मौलाना शमसाद निवासी किछौछा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। बसखारी पुलिस ने पीड़ित जायरीन महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी सैय्यद मो.अशरफ उर्फ मौलाना शमसाद को गिरफ्तार कर लिया है। बसखारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की पुष्टि किया है।

अन्य खबर

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

मंत्री आते रहे, वादे बहते रहे… टौंस में फिर डूबा पुल, पुनः नाव के भरोसे पूरा गांव! आखिर किसका है इंतज़ार?

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.