अम्बेडकरनगर: पांच वर्षीय मासूम बच्ची को लीची का लालच देकर लीची की बाग में ले जाकर मुंह काला किया। दर्द से कराह रही मासूम पीड़िता ने अपनी माँ को आप बीती बताई जिसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
मामला टाण्डा कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक 05 वर्षीय मासूम बच्ची को लीची का लालच देकर नैपुरा स्थित बाग में ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
मासूम पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि रज्जब अली पुत्र कल्लू उसको लीची का लालच देकर लीची की बाग में ले आया और उसके साथ गंदा काम किया जिससे उसके संवेदनशील अंगों में दर्द हो रही है।
टाण्डा कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की माँ की तहरीर पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 152/25 पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना कर दिया।




