लखनऊ/अम्बेडकरनगर: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अम्बेडकरनगर जनपद के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थली किछौछा निवासी वर्ल्ड सूफी फोरम के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उलेमा व मशायख बोर्ड के संस्थापक सैय्यद मोहम्मद अशरफ किछौछवी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
श्री यादव ने श्री अशरफ को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री अशरफ आल इंडिया उलेमा व मशायख बोर्ड के संस्थापक है तथा वर्ल्ड सूफी फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। श्री अशरफ के चाहने वाले प्रदेश व देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। श्री अशरफ को बधाइयाँ देने का सिलसिला जारी है। श्री शिवपाल सिंह यादव ने उलट जानकारी स्वयं अपने फेसबुक वॉल के माध्यम से दी है।
वर्ल्ड सूफी फोरम के अध्यक्ष को शिवपाल यादव ने दी बड़ी जिम्मेदारी


