अम्बेडकरनगर: टाण्डा व अलीगंज पुलिस के संयुक्त प्रयास पर थाना अलीगंज क्षेत्र अन्तर्गत हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताते चलेंकि 08 मार्च शुक्रवार कक रात्रि में थाना अलीगंज थानाक्षेत्र के सलारगढ़ मस्जिद के पास 03 अज्ञात मोटर साइकिल सवार बदमाशों द्वारा कपडा व्यवसायी मो. फहाद के साथ गन प्वाइंट पर लूट की गई थी जिसके सम्बन्ध में थाना अलीगंज पर मुकदमा संख्या 35/24 धारा 392 व 506 आईपीसी पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु थाने की अलग अलग टीमों द्वारा स्वाट सर्विलांस टीम की मदद से लगातार प्रयास किया जा रहा था। घटना के सफल आवरण के लिए लगातार प्रयासों से सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन से घटना में संलिप्त अभियुक्त मो. सैफ पुत्र मो. यावर निवासी अलहदादपुर थाना अलीगंज भूमिका के बारे पता लगा । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त मो. सैफ ने बताया कि अपने साथी काजू यादव पुत्र रक्षाराम यादव निवासी अरखापुर थाना अलीगंज व मो.अमन पुत्र मो. मुस्तफा निवासी अलहदादपुर थाना अलीगंज के साथ मिलकर लगातार घटना के लिए रेकी की और अभियुक्त काजू यादव द्वारा अपने रिस्तेदार अजय यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी अरमा थाना आलापुर व उसके दो अन्य साथियों अजय यादव उर्फ गुड्डू पुत्र सतीराम निवासी पवई लाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ व अमन यादव पुत्र कोमल यादव निवासी बहाउद्दीनपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ को बाहर से बुलवाकर घटना को अंजाम दिया गया। कड़ाई से पूछताछ से अभियुक्तगण काजू यादव पुत्र रक्षाराम यादव निवासी अरखापुर थाना अलीगंज, मो. सैफ पुत्र मो0 यावर नि0 अलहदादपुर थाना अलीगंज, मो. अमन पुत्र मो.मुस्तफा निवासी अलहदादपुर थाना अलीगंज को शनिवार-रविवार की रात्रि को रात्रि समय करीब 09 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
तत्पश्चात मुखबीर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 03 अन्य अभियुक्तगण की कलवारी पुल के निकट घेराबंदी की गयी जिसमें अभियुक्त गण द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जिसमें एक आरक्षी घायल हो गया जवाबी कार्यवाही में अभियुक्तगण अमन यादव पुत्र कोमल यादव निवासी बहाउद्दीनपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ व अजय यादव उर्फ गुड्डू पुत्र सतीराम निवासी पवई लाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के पैर में गोली लगी व मौके से अभियुक्त अजय यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी अरमा थाना आलापुर भागने में सफल रहा। अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तिन कि गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक टाण्डा संतोष कुमार सिंह, अलीगंज थानाध्यक्ष गजेन्द्र विक्रम सिंह, उप निरीक्षक प्रभात कुमार व विनोद प्रकाश पाण्डेय, कांस्टेबल अजय चौहान, अभिषेक यादव, भूपेन्द्र कुमार व विजय कुमार का प्रयास सराहनीय रहा।





