अम्बेडकरनगर: फ़र्ज़ी फाइनेंस बैंक खोल कर महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर धन उगाही करने वाली गैंग कर इब्राहिमपुर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है जबकि अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
बताते चलेंकि मिथला यादव पत्नी सुरेंद्र यादव निवासी अवसानपुर की तहरीर पर इब्राहिमपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 129/25 पर रितेश कुमार उर्फ पंकज पुत्र रमेश चन्द्र निवासी कपियाकलां थाना रुधौली जनपद बस्ती व उसके साथी धर्मेंद्र कुमार, गोविंद आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि उक्त लोगों द्वारा फ़र्ज़ी फाइनेन्स बैंक के सहारे एक एक लाख रुपया लोन दिलाने की लालच देकर रुपया जमा कराया गया था लेकिन लोन नहीं दिलाया गया। उक्त मुकदमा की विवेचना एसआई बृजेश कुमार सिंह को सौंपी गई थी। मुखबिर खास की सूचना पर एसआई बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक सिंह व कांस्टेबल कृष्णकांत ठाकुर ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी रितेश उर्फ पंकज को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भरज दिया है जबकि अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।




