WhatsApp Icon

जनपद में 29 अप्रैल को जारी होगी लोकसभा चुनाव की अधिसूचना – आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने का आदेश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आम चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है जिसके साथ साथ अम्बेडकरनगर 55 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन षष्ठम चरण में सम्पन्न कराया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि जनपद में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।


जनपद में निर्वाचन की अधिसूचना 29 अप्रैल सोमवार को लागू की जाएगी। प्रत्याशियों के नाम निर्देशन हेतु अन्तिम तिथि 06 मई सोमवार है जबकि नाम निर्देशनों की जाँच का 07 मई मंगलवार को होगी और नाम वापसी हेतु अन्तिम तारीख 09 मई गुरूवार को निर्धारित की गई है। जनपद में 25 मई शनिवार को मतदान होगा जबकि 04 जून को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सन्दर्भ में जनपद अम्बेडकरनगर में आदर्श आचार संहिता के सुंसगत उपबन्ध 16 मार्च से लागू हो गई है।

अन्य खबर

मानवता की मिसाल बना गाज़ी फाउंडेशन, 8वें स्थापना दिवस पर यात्रियों को बांटे फल और शीतल जल

तालाब विवाद से उठी चिता, अब कानून व्यवस्था पर सियासत की आग: मोहनलाल हत्याकांड पर कांग्रेस का हमला

लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सज़ा पाई… खान मुबारक की मौत के बाद भी परिवार पर कानून का शिकंजा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.