WhatsApp Icon

दवा लेने निकले युवक की तेज रफ्तार बाइक ने छीनी सांस, गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) मालीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। दवा लेने के लिए घर से निकले युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सड़क किनारे पैदल जा रहा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई और गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मालीपुर थाना क्षेत्र के भदोई गांव निवासी पवन कुमार पुत्र जोखूराम गुरुवार रात करीब 9:30 बजे बाइक से मालीपुर बाजार दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही वह मालीपुर-भदोई मार्ग पर आजाद नगर के पास पहुंचे, उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रहे आजनपारा निवासी विनय कुमार से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मालीपुर पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पवन कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि विनय कुमार का उपचार जारी है।
सबसे मार्मिक पहलू यह है कि पवन कुमार अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। करीब ढाई वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती हैं। पति की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मालीपुर थाना प्रभारी शशांक कुमार शुक्ला ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को अस्पताल भेजा गया था। उपचार के दौरान पवन कुमार की मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे घायल का इलाज जारी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!