अम्बेडकरनगर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायमूर्ति दीपक वर्मा प्रशासनिक न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन एवं पुष्पार्चन करके राम सुलीन सिंह जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रामायण शर्मा अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, अनिल कुमार सिंह-प्रथम प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, आशीष वर्मा।विशेष न्यायाधीश, पाक्सो अधिनियम / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत की उपस्थिति में एवं कमलेश कुमार मौर्य अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के देख-रेख में एवं जनपद न्यायालय के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण तथा बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्यगण की उपस्थिति में कराया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन के पश्चात् प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण की उपस्थिति में न्यायालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
इसी क्रम में पुरानी कचहरी अकबरपुर स्थित पारिवारिक न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अनिल कुमार सिंह-प्रथम, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन, पुष्पार्चन एवं माल्यापर्ण करके कमलेश कुमार मौर्य, अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देख-रेख में एवं पारिवारिक न्यायालय के कर्मचारीगण एवं वादकारीगण की उपस्थिति में कराया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 16 अदालतें लगायी गयी। रामायण शर्मा, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया। अनिल कुमार सिंह-प्रथम प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय द्वारा 51 वैवाहिक एवं पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। आशीष वर्मा विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम द्वारा 02 वादों का निस्तारण करते हुए एक हजार रूपय का अर्थदण्ड आरोपित गया। श्रीमती नेहा आनन्द विशेष न्यायाधीश एससी एसटी अधिनियम द्वारा 12 वादों का निस्तारण करते हुए चार हजार पांच सौ रूपये का अर्थदण्ड आरोपित गया।
सुशील कुमार चतुर्थ अपर जिला जज पॉक्सो-प्रथम, द्वारा 03 वादों का निस्तारण करते हुए तीन हजार रूपये का अर्थदण्ड आरोपित गया।अनिषेक कुमार श्रीवास्तव अपर जिला जज द्वितीय द्वारा 232 वादों का निस्तारण करते हुये चार हजार पांच सौ रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। श्रीमती पूनम सिंह-द्वितीय अपर जिला जज पंचम द्वारा 02 वादों का निस्तारण करते हुये छः सौ रूपये अर्थदण्ड आरोपित किया गया। परविन्द कुमार, अपर जिला जज त्वरित-प्रथम द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता अपर जिला जज त्वरित-द्वितीय, द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुये पांच सौ रूपये अर्थदण्ड आरोपित किया गया।
श्रीमती प्रियंका सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा सबसे अधिक 3826 वादों का निस्तारण करते हुए छियानवे हजार दो सौ पैंतालीस रूपये का अर्थदंड आरोपित किया गया। शैलेश कुमार मौर्य सिविल जज (सीनियर डिवीजन) द्वारा 05 वादों का निस्तारण किया गया। श्रीमती ज्योत्सना मणि यदुवंशी अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) द्वारा 806 वादों का निस्तारण करते हुये छः हजार पांच सौ रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। सुश्री गार्गी सिविल जज (सीनियर डिवीजन) त्वरित / अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 785 वादों का निस्तारण करते हुए नौ लाख बत्तीस हजार सात सौ पचास रूपये का अर्थदंड आरोपित किया गया। सुश्री मेघा चौधरी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) द्वारा कुल 407 वादों का निस्तारण करते हुए चार हजार बीस रूपये का अर्थदंड आरोपित किया गया।
अभिषेक सिंह-III, सिविल जज (जू०डि०) टाण्डा द्वारा कुल 601 वादों का निस्तारण करते हुए छः हजार रूपये का अर्थदंड आरोपित किया एवं तिहत्तर हजार पांच सौ बासठ रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, द्वारा 16 वादों का निस्तारण करते हुये अठारह लाख, तिरानवे हजार तीन सौ बानवे रूपये क्षतिपूर्ति दिलवाई गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायालयों द्वारा कुल 6734 वाद जनपद के राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 16468 राजस्व वाद, विद्युत विभाग के 4105 वाद एवं जनपद के अन्य विभागों द्वारा 19809 वाद, बैंक ऑफ बड़ौदा, बड़ौदा उ०प्र० ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक सहित जनपद के अन्य बैंकों द्वारा स्टाल लगाकर 719 वाद निस्तारित करते हुये 5 करोड़ 78 लाख 91 हज़ार 356 रुपये का समझौता किया गया जिसमें से 1 करोड़ 83 लसख 38 हज़ार 747 रुपया तत्काल वसूल किया गया। इस प्रकार कुल प्री-लिटिगेशन के 41101 वादों का निस्तारण हुआ। कुल मिलाकर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 47835 वादों का निस्तारण किया गया।
इसके अतिरिक्त उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 05, 06, 07 मार्च 2024 को आयोजित लघु आपराधिक वादों (Petty Offence) विशेष लोक अदालत में जनपद न्यायालय के समस्त मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा 259 वाद नियत करते हुये 122 वाद निस्तारित किये गये
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अविनाश सिंह जिलाधिकारी डा० कौस्तुभ पुलिस अधीक्षक, राजकुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारीराजन राठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट / प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, जनपद न्यायालय विमल कुमार गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक ऑफ बडौदा शिव कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय अमित कुमार वर्मा, न्यायालय प्रबन्धक मयूर श्रीवास्तव, सिस्टम आफिसर, जनपद न्यायालय मनोज कुमार पाण्डेय, केन्द्रीय नाजिर ओमकेश पाण्डेय, सहायक नाजिर अंकुर पाण्डेय, कम्प्यूटर आपरेटर, जि०वि०से०प्रा० प्रदीप कुमार, लिपिक जि०वि०से०प्रा० इशरतुल्लाह, लिपिक, जि०वि० से०प्रा० लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के अधिवक्तागण रमेश राम त्रिपाठी, राजेश तिवारी, शरद पाण्डेय उपस्थित रहे व फ्रंट आफिस एवं लीगल एड क्लीनिक एवं ई-सेवा केन्द्र पर नियुक्त पराविधिक स्वंय सेवकों सहित अन्य वादकारीगण व अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे।








