WhatsApp Icon

लीची दिलाने के बहाने मासूम बच्ची के साथ हैवियत करने वाला गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के कादरीबाग नैपुरा निवासी 23 वर्षीय रज्जब अली पुत्र अज़ीमुल्लाह उर्फ कल्लू को टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, हरसोविंद, सरफ़राज़ अली, महिला कांस्टेबल शिखा मिश्रा ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ ज़बरन दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया है।


टाण्डा पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुक़दमा संख्या 152/25 के अनुसार नैपुरा में स्थित लीची की बाग में पांच वर्षीय मासूम बच्ची को लीची दिलाने का लालच देकर दिव्यांग रज्जब अली ने दुष्कर्म किया था। आरोपी रज्जब अली एक पैर से विकलांग है और चर्चा है कि कई बार उसने अन्य बच्चियों के साथ भी गलत काम करने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस से शिकायत न होने के कारण उसका मन बढ़ गया था। टाण्डा कोतवाली निरीक्षण दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि दर्ज मुक़दमा की धारा 65 (2) बीएनएस व 5 एम/6 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तारी कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया है।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.